सतपुली। पौड़ी जिले के रिखणीखाल के कलवाड़ी के पास बड़ा सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। कार में सवार लोग रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव लौट रहे थे।दुर्घटना सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मोटर मार्ग पर हुई।
वाहन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं सवार थीं। वे ‘दीदी-भुली’ योजना के फॉर्म भरने रिखणीखाल गई थीं। पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
दोपहर की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर घायलों को ले जाने के लिए हेली सेवा की मांग की गई है। कुछ घायलों को रिखणीखाल अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटनाली भंगलवाण के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। वहां से लौटते समय कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य भी राहत एवं बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पहुंचीं









