November 22, 2026 12:58 am

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 21 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में निरंतर कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!