November 16, 2026 4:22 pm

बस्तर ओलंपिक में कृषि महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 नवंबर 2026

बस्तर ओलंपिक की विभिन्न खेल स्पर्धाओं में रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महाविद्यालय के छात्र भावेश कुमार ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं छात्र इंद्रजीत सहारे ने रिले रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी माणिक लाल एवं हिमांशु चौबे ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आदिकांत प्रधान सहित खेल अधिकारी अनिल उसेण्डी और प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!