November 29, 2026 8:33 pm

BREAKING NEWS

बस्तर के युवा श्री भुवनेश्वर कश्यप ने 11 हजार फीट की ऊंचाई से दिया नशामुक्ति का संदेश

रायपुर, 29 नवंबर 2026

बस्तर जैसे आदिवासी और दूरस्थ अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा व साहस का लोहा मनवाने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक श्री भुवनेश्वर कश्यप पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते हुए उन्होंने सामाजिक जागरूकता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

शिमला जिले में स्थित गिरी गंगा के ऊपर लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित कूपर पास से श्री भुवनेश्वर कश्यप ने देश के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा जीवन को बर्बाद करने का सबसे बड़ा कारण है। युवा शक्ति देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें नशे की प्रवृत्ति को त्याग कर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगानी चाहिए। शिविर में युवाओं को पर्वतीय ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, रस्सियों के सहारे साहसिक गतिविधियों सहित टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

’14,830 फीट की ऊंचाई पर फहराया छैै का ध्वज’

श्री भुवनेश्वर कश्यप का यह अभियान बस्तर के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरा है। विशेष उल्लेखनीय है कि वे हाल ही में लगभग 14,830 फीट की दुर्गम ऊंचाई पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का ध्वज फहराकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। इतनी ऊंचाई पर तिरंगे और छैै ध्वज का परचम लहराना उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर, हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भुवनेश्वर कश्यप ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने चांशल की पहाड़ियों पर राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर प्रदर्शित कर अपने महाविद्यालय सहित बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

’साधारण परिवार से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर’

बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवरा निवासी श्री लछिमनाथ कश्यप के पुत्र श्री भुवनेश्वर एक साधारण ग्रामीण परिवार से आते हैं। जगदलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45-50 किलोमीटर दूर स्थित गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। वर्तमान में वे शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर में सक्रिय स्वयंसेवक हैं और लगातार पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व तथा जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से समूचे बस्तर अंचल और महाविद्यालय परिवार में हर्ष व गर्व का माहौल है। भुवनेश्वर ने यह साबित कर दिया है कि हौसले बुलंद हों तो भौगोलिक परिस्थितियां और संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बन सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!