October 27, 2026 4:16 am

BREAKING NEWS

बस्तर में खेलों का महाकुंभ : ‘बस्तर ओलंपिक 3.0’ के लिए बस्तर जिले के हर विकासखंड में निकलेगी जनजागरूकता रैली, पंजीयन 30 अक्तूबर तक

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026

बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे ‘बस्तर ओलंपिक 2026-27′ (बस्तर ओलंपिक 3.0) को लेकर पूरे अंचल में उत्साह का माहौल है। इस खेल महाकुंभ में अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगामी बुधवार 28 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर सहित बस्तर जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक साथ जनजागरूकता अभियान और पंजीयन अपील का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के दौरान बस्तर ओलंपिक में शामिल प्रमुख खेलों जैसे फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी, हॉकी, कराते, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स का जीवंत प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिलेगा। इस आयोजन की अनूठी बात यह होगी कि इसमें केवल नियमित खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि उपस्थित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक भी स्वयं इन खेलों के प्रदर्शन में शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

प्रशासन ने इस महाकुंभ के लिए जनजागरूकता अभियान में जिले एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, खेल संघों, मीडिया, सामाजिक संगठनों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि खेलों के इस उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!