June 30, 2026 10:10 am

बेंगलुरु मर्डर हॉरर: डिनर के निमंत्रण के बाद गला रेत दिया गया; फिजियोथेरेपिस्ट मृत

बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों की हत्या कर दी गई. दोनों युवतियों की हत्या का आरोप प्रेमी पर है.

एक युवती के परिजनों ने प्रेमी पर लव जिहाद का आरोप लगाया है. वहीं, एक अन्य मामले में तीन लोगों ने बीच सड़क पर एक शख्स की हत्या कर दी.

पहली घटना:

पहली घटना महालक्ष्मी लेआउट से सामने आई, जहां शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 23 साल की अंजलि की उसके प्रेमी राजीव ने हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि दोनों तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे. हालाँकि, राजीव के आपराधिक रिकॉर्ड के कारण अंजलि का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

रविवार शाम को राजीव ने अंजलि को खाना खाने के लिए बुलाया. युवक ने अंजलि के सामने दोबारा शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन जब अंजलि ने इनकार कर दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया.

इस दौरान राजीव ने अंजलि की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अंजलि और राजीव दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

अंजलि और राजीव दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

दूसरी घटना:

  • चिक्कबल्लापुर जिले के पर्यटन स्थल नंदी हिल्स के पास एक बंद रिसॉर्ट के एक कमरे के अंदर एक फिजियोथेरेपिस्ट मृत पाया गया। उसका बॉयफ्रेंड उसके पास बेहोश पड़ा हुआ था. युवक पेशे से कैब ड्राइवर है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि युवक ने युवती की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया है।

परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

  • मृतक की पहचान साईं सुरभि के रूप में हुई है, जो सत्य साईं अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट थीं। वहीं, उनका बॉयफ्रेंड संजीत अली केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। अली पिछले कुछ सालों से बेंगलुरु में कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं। सोमवार सुबह जब दोनों समय पर चेकआउट करने के लिए रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया।
  • काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर सुरभि का शव पड़ा था। इस बीच, अली बेहोशी की हालत में थे और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरभि के परिवार ने लव-जिहाद का आरोप लगाया है.
आरोपी अली कैब ड्राइवर है जबकि साई सुरभि फिजियोथेरेपिस्ट थी.

आरोपी अली कैब ड्राइवर है जबकि साई सुरभि फिजियोथेरेपिस्ट थी.

तीसरी घटना:

बेंगलुरु के जेपी नगर में रविवार शाम तीन हथियारबंद हमलावरों ने बीच सड़क पर एक शख्स की हत्या कर दी. आईजी सर्किल के पास हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

फुटेज में हमलावरों को पीड़ित का पीछा करते और फिर सबके सामने उस पर चाकुओं से बार-बार वार करते देखा जा सकता है.

पीड़ित की पहचान राजा उर्फ ​​हलमुक राजा के रूप में हुई है। मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है. उस पर मारपीट, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज थे.

3 हथियारबंद हमलावरों ने बीच बाजार एक शख्स की हत्या कर दी.

3 हथियारबंद हमलावरों ने बीच बाजार एक शख्स की हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!