July 15, 2026 12:40 pm

मप्र के मुख्यमंत्री ने पशुपालन का प्रभार संभाला; लखन पटेल के पास आनंद विभाग बरकरार

मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है. यह विभाग अब मुख्यमंत्री के पास रहेगा. इसके बाद लखन पटेल सिर्फ आनंद विभाग के मंत्री रह गये हैं.

मुख्यमंत्री के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है.

मुख्यमंत्री के पास अब 11 विभाग हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज संसाधन, लोक सेवा प्रबंधन, अप्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित वे सभी विभाग अपने पास रहेंगे जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री के पास अब 11 विभाग हैं।

सुबह सीएम हाउस में तलब करने के बाद हुआ फैसला

जानकारी के मुताबिक, मंत्री लखन पटेल को आज सुबह सीएम हाउस बुलाया गया था. वह सुबह करीब 10 बजे सीएम हाउस पहुंचे. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चर्चा उनसे पशुपालन विभाग का प्रभार वापस लेने के इर्द-गिर्द घूमती रही. हालांकि गजट नोटिफिकेशन कल ही जारी कर दिया गया था.

खबरें अपडेट की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!