August 31, 2026 7:56 pm

महतारी वंदन योजना से ओमीन सिन्हा की खुशियां हुईं दोगुनी

रायपुर, 31 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना से परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपए की राशि मिलने पर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम थैलीटोला निवासी श्रीमती ओमीन सिन्हा के चेहरे पर खुशी खिल उठी।

विष्णु भैया ने दिया बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार

श्रीमती ओमीन ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि विष्णु भैया ने सितंबर की राशि अगस्त में देकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने रक्षाबंधन का त्यौहार अपने भाइयों के साथ बहुत खुशी से मनाया।

परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग

श्रीमती ओमीन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा, पोषण और बेहतर भविष्य के लिए सहयोग प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!