October 13, 2026 8:34 pm

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना से देवे मंडावी के जीवन में राहत, घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिल रहा सहारा

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

महतारी वंदन योजना दूरस्थ अंचलों की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। प्रदेश में स्नेह और आत्मीयता से ‘विष्णु भैया’ के नाम से पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री श्री साय की इस पहल से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में सहूलियत मिल रही है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम बड़े बेड़मा के बुधुपारा निवासी श्रीमती देवे मंडावी भी योजना से मिल रही आर्थिक सहायता के जरिए अपने रोजमर्रा के खर्चों को पहले की अपेक्षा अधिक आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

श्रीमती देवे मंडावी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित राशि उनके लिए बड़ी राहत है। इस सहायता से उन्हें अपनी व्यक्तिगत और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे खर्चों के लिए मिलने वाला यह आर्थिक सहयोग उनके लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए और उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नियमित आर्थिक सहायता मिले। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की महिलाओं के लिए यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने का सहारा बन रही है।

बस्तर के सुदूर अंचल में रहने वाली देवे मंडावी जैसी महिलाओं तक महतारी वंदन 

योजना का लाभ पहुंच रहा है। योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!