September 13, 2026 5:05 am

BREAKING NEWS

Ameesha Patel Theft Case: अमीषा पटेल के मुंबई वाले घर में लाखों की चोरी, ₹5 लाख की कीमती ज्वेलरी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी Mirzapur The Movie: ‘शूरवीर’ गीत पर बवाल, दिल्ली HC में PIL दाखिल; महाराणा प्रताप के सम्मान से जोड़कर फिल्म से हटाने की उठी मांग अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के क्लाउड मॉडल से मिसाइल और गाइडेड रॉकेट बना रहे ईरान के दोस्त हूती विद्रोही साप्ताहिक लव राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026: कर्क और कन्या राशि समेत इन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा भूचाल भारतीय जूनियर हॉकी ने रचा इतिहास, मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह BSNL का बड़ा दांव: जियो-एयरटेल की उड़ी नींद! ₹500 से कम में 3 महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और क्रिकेट फैंस के लिए धांसू ऑफर

मां मंदाकिनी गंगा में संत  करेंगे कल अमृत शाही स्नान

चित्रकूट। महाशिवरात्रि के पावन महापर्व एवं अमृत महाकुंभ के पुण्यतम सुयोग पर चित्रकूटधाम के संत महात्मा आज मां मंदाकिनी गंगा, रामघाट में शाही स्नान करेंगे।
विरक्त संत मण्डल के आह्वान एवं श्री मां मंदाकिनी सेवा ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित प्रभु श्रीराम की तपोभूमि एवं पुण्य सलिला मां मंदाकिनी में नागा साधू-संतों के शाही स्नान की यहा‌ं नयी परंपरा का शुभारंभ माना जा रहा है।  जिसमें तीर्थक्षेत्र के समस्त संत, महंत, साधू महात्मा सम्मिलित होंगे।

विरक्त संत मण्डल के सचिव डाo मदनगोपाल दास महाराज ने बताया कि 26 फरवरी को प्रातः 7 बजे से चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से अमृत शाही स्नान हेतु संत समाज की भव्य यात्रा का शुभारंभ होगा। शाही यात्रा जानकी कुण्ड, पुरानी लंका तिराहा, रामघाट टैक्सी स्टैंड उतारा रोड होते हुए आरती स्थल रामघाट ( उoप्रo)) पहुंचेगी। जहां संत सामूहिक स्नान कर महाराजाधिराज मद्गयेन्द्रनाथ भगवान का जलाभिषेक करेंगे।
बताया गया कि शाही स्नानोपरांत नगर परिषद पार्क, समीप बस स्टैंड चित्रकूट (मoप्रo) ) में विशाल संत सभा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!