March 11, 2026 3:00 am

मानिकपुर रेलवे स्टेशन में आज एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया

चित्रकूट जिले के मानिकपुर रेलवे स्टेशन में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है.जहां बिना कोई डॉक्टर के एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया है.जिसको देखकर हर कोई अचंभित हो गया है.जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ ट्रेन में यात्रा कर अपने घर जा रही थी.तभी उसको पेट में दर्द हुआ.और उसने बच्ची को जन्म दिया.

बता दे कि महिला यात्री अनीता देवी उम्र 23 वर्ष अहमदाबाद से प्रयागराज छिवकी अपने पति कमल वर्मा के साथ एक नॉन स्टॉप ट्रेन से जा रही थी.ट्रेन जैसे ही अपना पिछला स्टेशन मध्य प्रदेश का सतना जंक्शन से चली कुछ दूर आते ही उसके पेट में दर्द होने लगा.जिसके बाद महिला ने मानिकपुर स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन से उतरते ही आरपीएफ बल और प्लेटफार्म में मौजूद महिला यात्रियों के सहयोग से एक बच्ची को जन्म दे दिया है.

यात्री महिला के पति कमल वर्मा ने बताया कि हम लोग अहमदाबाद से प्रयागराज छिवकी अपने घर जाने के लिए निकले थे.और जैसे ही ट्रेन अपना पिछला स्टेशन सतना जंक्शन से चली और कुछ दूर आने के बाद पत्नी के पेट में दर्द होने लगा था.जिसके बाद यात्रियों के सहयोग से नॉन स्टॉप ट्रेन मानिकपुर जंक्शन में रुकी.और जैसे ही हमने पत्नी को नीचे उतारा वैसे ही पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद RFP पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से महिला को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है.जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है.

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी के समय महिला को अपने घर से कहीं बाहर नहीं जाना चाहिए. अगर वह इस दौरान अपने घर से निकल भी रही है तो उसको आसपास उसके हॉस्पिटलों से कांटेक्ट में रहना चाहिए. आज ऐसा ही मामला एक मानिकपुर रेलवे स्टेशन से आया है जहां एक महिला यात्री ने ट्रेन से उतरते ही डिलीवरी हो गई है जिसको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया है. जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?