October 25, 2026 12:11 am

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’

मानिकपुर रेलवे स्टेशन में आज एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया

चित्रकूट जिले के मानिकपुर रेलवे स्टेशन में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है.जहां बिना कोई डॉक्टर के एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया है.जिसको देखकर हर कोई अचंभित हो गया है.जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ ट्रेन में यात्रा कर अपने घर जा रही थी.तभी उसको पेट में दर्द हुआ.और उसने बच्ची को जन्म दिया.

बता दे कि महिला यात्री अनीता देवी उम्र 23 वर्ष अहमदाबाद से प्रयागराज छिवकी अपने पति कमल वर्मा के साथ एक नॉन स्टॉप ट्रेन से जा रही थी.ट्रेन जैसे ही अपना पिछला स्टेशन मध्य प्रदेश का सतना जंक्शन से चली कुछ दूर आते ही उसके पेट में दर्द होने लगा.जिसके बाद महिला ने मानिकपुर स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन से उतरते ही आरपीएफ बल और प्लेटफार्म में मौजूद महिला यात्रियों के सहयोग से एक बच्ची को जन्म दे दिया है.

यात्री महिला के पति कमल वर्मा ने बताया कि हम लोग अहमदाबाद से प्रयागराज छिवकी अपने घर जाने के लिए निकले थे.और जैसे ही ट्रेन अपना पिछला स्टेशन सतना जंक्शन से चली और कुछ दूर आने के बाद पत्नी के पेट में दर्द होने लगा था.जिसके बाद यात्रियों के सहयोग से नॉन स्टॉप ट्रेन मानिकपुर जंक्शन में रुकी.और जैसे ही हमने पत्नी को नीचे उतारा वैसे ही पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद RFP पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से महिला को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है.जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है.

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी के समय महिला को अपने घर से कहीं बाहर नहीं जाना चाहिए. अगर वह इस दौरान अपने घर से निकल भी रही है तो उसको आसपास उसके हॉस्पिटलों से कांटेक्ट में रहना चाहिए. आज ऐसा ही मामला एक मानिकपुर रेलवे स्टेशन से आया है जहां एक महिला यात्री ने ट्रेन से उतरते ही डिलीवरी हो गई है जिसको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया है. जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

error: Content is protected !!