September 13, 2026 12:12 am

BREAKING NEWS

Travel Smart: सफर में फोन चलाने पर आती है उल्टी? फोन का यह ‘Motion Cues’ फीचर मिनटों में दूर करेगा चक्कर और मतली; ऐसे करें ऑन कल का राशिफल 13 सितंबर 2026: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया-तृतीया के दुर्लभ योग में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भविष्यफल जियोहॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, इस धांसू ओटीटी ऐप पर देखें भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया और फिर दी अंतिम संस्कार की अनुमति Bihar Bullet Train: 760 KM का सफर सिर्फ 3 घंटे में! बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन; देखें रूट मैप की पूरी डिटेल बॉक्स ऑफिस महामुकाबला: 37वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ शनिवार को शाम 6 बजे तक कमा डाले इतने करोड़

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती

मुख्यमंत्री ने शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर, 10 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उनसे दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

2016 में हुए हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य

वर्ष 2016 में एक सड़क दुर्घटना के दौरान शशिकांत को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। दुर्घटना में सर्वाइकल की समस्या उत्पन्न होने से उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी। लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था।

शशिकांत ने जताया आभार

मुख्यमंत्री से बातचीत और तुरंत मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हाल-चाल पूछना और एम्स में इलाज के साथ 4 लाख रुपये की सहायता देना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा संबल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!