मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

रायपुर, 26 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में शुरू किया गया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। पोर्टल के जरिए विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं।

घर बैठे मिला प्रमाण पत्र, बची भागदौड़  

रायगढ़ जिला के रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार इसका उदाहरण हैं। विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए उन्हें विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत थी। पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने में कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता था।

बिना भागदौड़ के समय पर दस्तावेज मिलने से मिली राहत

दुर्गा सिदार ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी हो गया। बिना भागदौड़ के समय पर दस्तावेज मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली।

एक मंच पर मिल रहीं कई सेवाएं 

दुर्गा सिदार ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल सिर्फ विवाह प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है। इसके जरिए आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रम, राजस्व, नगरीय प्रशासन और अन्य विभागों की अनेक नागरिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं।

सेवा सेतु घर के नजदीक मिल रहा है सेवाओं का लाभ

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को इससे विशेष सुविधा मिल रही है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब सेवा सेतु से कई सेवाओं का लाभ घर के नजदीक मिल रहा है। इससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

डिजिटल सुशासन की दिशा में बड़ा कदम

दुर्गा सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु जैसी पहल ग्रामीण नागरिकों का जीवन आसान बना रही है। यह पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो शासन की सेवाओं को आमजन तक सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!