October 15, 2026 1:48 am

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित पहल, लकवा पीड़ित दो जरूरतमंदों को मिली व्हीलचेयर

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने गुलो बाई और शिवचरण मिंज को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर, आवागमन में मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लकवा से पीड़ित दो जरूरतमंदों को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई। लंबे समय से शारीरिक असमर्थता के कारण चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे दोनों हितग्राहियों के लिए यह सहायता दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

जशपुर जिले के ग्राम बतनीडांड निवासी 50 वर्षीय श्रीमती गुलो बाई, पति श्री रुइया राम तथा ग्राम तामासिंघा निवासी 86 वर्षीय श्री शिवचरण मिंज, पिता श्री गिरवेल मिंज मंगलवार को अपनी समस्या लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे थे। दोनों लकवा से पीड़ित होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति और आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

दोनों जरूरतमंदों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएम कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल पहल की गई और उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई। व्हीलचेयर मिलने से अब उन्हें घर के भीतर और बाहर आवागमन में सहूलियत होगी तथा दैनिक गतिविधियों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। लंबे समय से आवागमन की परेशानी झेल रहे दोनों हितग्राहियों ने तत्काल सहायता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बगिया कैंप कार्यालय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आम नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों पर प्राथमिकता से पहल की जा रही है। यहां प्रतिदिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य संबंधी सहायता, दिव्यांगजन सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं को लेकर पहुंचते हैं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्याओं के निराकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। बगिया कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने की पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान का अवसर मिल रहा है।

गुलो बाई और शिवचरण मिंज को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराना इसी पहल का उदाहरण है। समय पर मिली इस सहायता से दोनों हितग्राहियों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी और उन्हें आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!