October 14, 2026 6:22 pm

BREAKING NEWS

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः सीएस आनन्द बर्द्धन MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 20 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 से 17 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां GST काउंसिल के फैसले से मेडिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री खुश, AiMeD ने सरकार का जताया आभार विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर की ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त सेवा की कहानी : बेटी के विवाह की चिंता हुई कम, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी परिवार का संबल

सेवा की कहानी : बेटी के विवाह की चिंता हुई कम, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी परिवार का संबल

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अभिभावकों की चिंता कम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित यह योजना पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता और आवश्यक विवाह सामग्री उपलब्ध कराती है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई ऐसी ही एक कहानी सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केशवनगर की श्रीमती विनीता सिंह की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके माता-पिता विवाह की व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिली 35 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और आवश्यक सामग्री से परिवार को विवाह संपन्न कराने में मदद मिली।

श्रीमती विनीता सिंह ने बताया कि सीमित आर्थिक संसाधनों के चलते उनके माता-पिता के लिए विवाह का खर्च जुटाना कठिन हो रहा था। योजना से मिली सहायता ने परिवार की चिंता कम की और विवाह संपन्न कराने में सहारा दिया। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के अवसर पर सहयोग देकर सामाजिक सुरक्षा और कल्याण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विनीता के परिवार को मिला संबल इस बात का उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी पहल कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!