August 31, 2026 12:07 am

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, डॉ. अमित कुमार पाटिल की पुस्तक का भी भव्य विमोचन

हरिद्वार।

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार द्वारा राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक गरिमामय सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025-2026 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि सिद्धार्थ कुमार (न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ० सुमेर चन्द रवि (पूर्व सदस्य, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ० अमित कुमार पाटिल (एड०) ने की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्ट अतिथिगण— सुशील कुमार, रावत सिंह, डॉ० नरेन्द्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, एवं गुलशन कुमार आदि द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को नगद धनराशि, शील्ड, मैडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित; डॉ० अमित कुमार पाटिल की पुस्तक “नेह की छांव, नफरत की धूप” का हुआ विधिवत विमोचन

सामिति के अध्यक्ष डॉ० अमित कुमार पाटिल एडवोकेट की नवीन पुस्तक “नेह की छांव, नफरत की धूप” का मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार तथा मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।

अतिथियों ने पुस्तक को पढ़कर उसकी सराहना की और सामाजिक समरसता व मानवीय चेतना को बढ़ावा देने वाली इस पुस्तक को सभी के लिए पठनीय बताया।

समारोह में सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष :-सुमन्त कुमार (एड०) उपाध्यक्ष2:-आलोक हर्ष महासचिव:- सुमित कर्णवाल

सचिव:- पंकज कुमार, सहसचिव: अर्पित भारती,कोषाध्यक्ष:- मुनीष कुमार, लेखाकार:- सागर खैरवाल, मीडिया प्रभारी:- अरुण बरसवाल

सलाहकार :भूपेंद्र कुमार

अध्यक्ष

डॉ०अमित कुमार पाटिल (एड०) डॉ भीमराव अंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसायटी गुरुकुल नारसन हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!