रणबीर-आलिया की फिल्म सेट पर कारपेंटर की मौत

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के फिल्म सिटी में रॉयल पंप स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट के कारण करंट लगने से 42 वर्षीय बढ़ई चंद्रधारी सिंह यादव की मौत हो गई। घटना के वक्त अभिनेत्री आलिया भट्ट सेट पर शूटिंग कर रही थीं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मांग की है कि मृतक के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा घोषित ₹40 लाख के मुआवजे को बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाए। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं.

लगातार 20 घंटे काम करने का दावा इस घटना के बाद FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने कर्मचारियों के काम के घंटों पर सवाल उठाए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रधारी सिंह यादव हादसे से पहले लगातार तीन दिनों तक बेहद सख्त शेड्यूल पर काम कर रहे थे. वह सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक ड्यूटी पर थे।

फेडरेशन का कहना है कि करीब 20 घंटे तक लगातार काम करने के कारण होने वाली थकान और सुरक्षा इंतजामों की कमी इस हादसे का कारण हो सकती है. फेडरेशन ने मांग की है कि सभी प्रोडक्शन हाउस सेट पर सख्त सुरक्षा जांच लागू करें।

FWICE ने नौकरी की मांग की हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक मदद की पेशकश की है. इस पर FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि मृतक के बच्चे अभी बहुत छोटे हैं. परिवार को उनकी शिक्षा के लिए अधिक मदद की आवश्यकता होगी, इसलिए मुआवजे की राशि बढ़ाकर ₹500 लाख की जानी चाहिए। इसके साथ ही फेडरेशन ने भंसाली प्रोडक्शंस से चंद्रधारी यादव की पत्नी को स्थिर आय के लिए नौकरी देने का भी आग्रह किया है।

परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं मृतक चंद्रधारी सिंह यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। बीएन तिवारी ने तकनीशियन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली कर्मचारी थे और उनका निधन पूरी इंडस्ट्री के लिए एक त्रासदी है। फेडरेशन का कहना है कि भविष्य में थकान के कारण होने वाली ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए श्रमिकों के काम के घंटों को नियमित किया जाना चाहिए।

'लव एंड वॉर' जनवरी 2027 में रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। 2022 की सफल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद यह रणबीर और आलिया की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। विक्की कौशल इससे पहले रणबीर के साथ 'संजू' और आलिया के साथ 'राज़ी' में भी काम कर चुके हैं।

स्टार्स का भंसाली से पुराना कनेक्शन! इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी. लगभग दो दशकों के बाद रणबीर एक बार फिर भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!