
राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता :
मध्य प्रदेश राज्य रायफल एसोसिएशन द्वारा इंदौर में बी.एस.एफ की रेवती रेंज में द्वितीय एमपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025, तृतीय एमपी स्टेट बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप 2025 और 28वीं एमपी स्टेट . 22 ओपन साइट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सम्पन्न हुआ ।
22 जून से 28 जून तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में पूरे मध्य प्रदेश से शीर्ष शूटिंग प्रतिभाएं शामिल हुई ।
इन प्रतियोगिताओं में सतना जिला राइफल एसोसिएशन से अमित गोयल, संकल्प अग्निहोत्री, आर्यवर्धन सिंह बघेल, अर्चित शर्मा एवम अद्विक शर्मा ने राइफल एवं पिस्टल की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया I
जिसमें निशानेबाज़ अमित गोयल ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक, 50 मीटर .22 बोर राइफल प्रोन पोजीशन में प्रथम स्थान 50 मीटर .22 बोर राइफल थ्री पोजीशन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 300 मीटर बिग बोर प्रोन पोजीशन में प्रथम स्थान हासिल किया I
वही 13 वर्ष के संकल्प अग्निहोत्री ने 10 मीटर एयर राइफल में सब यूथ, यूथ, जूनियर मेन एवम सीनियर मेन की चारो कैटेगरी में चार स्वर्ण पदक अर्जित कर सतना जिले का नाम रोशन कियाI आर्यवर्धन सिंह बघेल ने 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल में अर्चित शर्मा ने तथा 10 मीटर एयर पिस्टल में अद्विक शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया I








