August 14, 2026 10:39 pm

BREAKING NEWS

अमित शाह के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर बुरे फंसे राहुल गांधी, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस, इस तारीख तक देना होगा जवाब वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सिंदूर पार्क में भारत विभाजन विभीषिका की छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रामगढ़ में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 2 की मौत – Devbhoomi Media सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

रामगढ़ में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 2 की मौत – Devbhoomi Media

नैनीताल।

जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल से समय 13:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रामगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर आगे मुक्तेश्वर की ओर लुक्ताधार के पास एक टेंपो ट्रैवलर (वाहन संख्या UP14 TQ 9690) अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 20 सवारों को रेस्क्यू कर लिया गया।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में सूचना मिलते ही SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा NDRF एवं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचकर 20 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में मृत 02 व्यक्तियों के शवों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्तियों के नाम
(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष
(2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष
(3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष
(4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष
(5) मयंक उम्र 17 वर्ष
(6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष
(7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष
(8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष
(9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष
(10) आनंद उम्र 27 वर्ष
(11) अजय उम्र 25 वर्ष
(12) अंजलि उम्र 22 वर्ष
(13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह
(14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष [चालक]

मामूली रूप से घायल क्रमश
(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष
(2) डॉली उम्र 25 वर्ष
(3) अंजलि उम्र 23 वर्ष
(4) धीरज उम्र 25 वर्ष
(5) अंकित उम्र 26 वर्ष
(6) सोनिया उम्र 23 वर्ष

दुर्घटना में मृतक
(1) सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद
(2) दूसरे मृतक के बॉडी को रेस्क्यू किया जा रहा है नाम अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!