August 31, 2026 3:17 pm

लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से लदा कैटर वाहन पकड़ा

लालकुआं, तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज वन विभाग की टीम ने अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है वन विभाग की टीम ने शीशम और सीरस की चिरान हुई अवैध लकड़ी से लदा एक कैटर वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है ऐ कार्यवाई प्रभागीय वन अधिकारी दीपक कुमार और उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल जोशी के दिशा निर्देश पर डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने नेतृत्व में की गई।

बताते चले कि रविवार सुबह वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध लकड़ी से लदा एक कैटर संख्या UP 15 FT 5016 किच्छा की ओर जा रहा है जिसके बाद वन विभाग की टीम तुरंत मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुंची और उक्त स्थान की नाकाबंदी कर दी इस दौरान टीम को एक संदिग्ध कैटर आता दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार तस्करों ने कैटर को किच्छा की ओर तेजी से भागा दिया जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कुछ दूरी पीछा कर कैटर को पकड़ लिया लेकिन इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गये।

टीम द्वारा पकड़े गए कैटर की तलाशी तो उसमें भारी मात्रा में शीशम और सीरस की चिरान हुई लकड़ी बरामद हुई। जिसपर टीम ने उक्त कैटर को डौली रेंज कार्यालय में लाकर भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सीज कर दिया। फिलहाल वन फरार तस्करों की तलाश में लगी हुई है।

उक्त कार्यवाई से वन तस्करों में हड़कंप मच हुआ है।
इधर वन विभाग की कार्यवाई में मुख्य रूप से वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन दरोगा जीवन आर्य, वीट अधिकारी हरेन्द्र, भुवन चन्द्र मैलानी, शाहिद बेग, रोशन बाहदूर , कमल भाकुनी सहित कई वनकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!