August 18, 2026 8:34 pm

वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब के संस्थापक और दैनिक जागरण के पूर्व ब्यूरो प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का मंगलवार सुबह ऋषिकेश में निधन हो गया।

हरीश तिवारी का एम्स में इलाज चल रहा था।
उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। मंगलवार की दोपहर तिवारी का अंतिम संस्कार ऋषिकेश में किया गया। इस दौरान कई पत्रकार साथियों व राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हरीश तिवारी की गिनती बेहतर पत्रकारों में होती रही। मिलनसार व हँसमुख हरीश तिवारी सदैव दूसरों की मदद में आगे रहते थे। बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। साथियों के बीच उन्हें समर्पित, कर्मठ और मिलनसार पत्रकार के रूप में याद किया जाता है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हरीश तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पत्रकार साथियों ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और स्नेहशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पत्रकार साथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उनके निधन पर ऋषिकेश और देहरादून के पत्रकारों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!