September 6, 2026 8:55 pm

BREAKING NEWS

वीबी जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान के लिए बनीं सिंचाई का साधन

किसान जयलाल ने आजिविका डबरी के लिए कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया धन्यवाद

अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी एक किसान के लिए खेती, सिंचाई और मछली पालन का बहुउपयोगी साधन उपलब्ध कराया है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सपना के किसान श्री जयलाल ने बताया कि जी-राम-जी योजना के तहत उनके लिए आजीविका डबरी का निर्माण कराया गया है। डबरी में बारिश का पानी एकत्र होकर लंबे समय तक जमा रहता है। जिससे पानी की उपलब्धता होने से अब उन्हें खेती के लिए सिंचाई की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। डबरी के पानी का उपयोग वे अपने सब्जी में सिंचाई के लिए कर रहे हैं।

किसान श्री जयलाल ने बताया कि डबरी निर्माण के बाद उन्होंने इसमें मछली पालन भी शुरू किया है। इसके साथ ही लगभग 50-60 डिसमिल भूमि में सेमी सब्जी की खेती कर रहे हैं। इस तरह एक ही डबरी उनके लिए सिंचाई के साथ-साथ अतिरिक्त आजीविका का साधन भी बन गई है।

उन्होंने कहा कि पहले खेती-बाड़ी के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर परेशानी होती थी, लेकिन डबरी बनने के बाद सिंचाई की सुविधा मिल गई है। बरसात का पानी डबरी में संग्रहित हो जाता है और आवश्यकता के समय इसी पानी से खेतों की सिंचाई की जाती है। इससे खेती करने में आसानी हुई है और वे खेती के साथ मछली पालन के माध्यम से भी अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पानी का संरक्षण, आजीविका का विस्तार
आजीविका डबरी ग्रामीण परिवारों के लिए केवल जल संग्रहण का माध्यम नहीं, बल्कि खेती और अतिरिक्त आय के अवसरों का आधार बन रही है। ग्राम सपना के किसान द्वारा डबरी के पानी का उपयोग सिंचाई के साथ मछली पालन के लिए किया जाना इसका उदाहरण है। वर्षा जल के संरक्षण से जहां खेती के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है, वहीं डबरी में मछली पालन से आय का एक और जरिया विकसित हुआ है।

किसान ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “डबरी बनने से सिंचाई का सुविधा हो गया है। खेती-बारी करने के लिए कोई परेशानी नहीं हो रहा है।

आजिविका डबरी के लिए विष्णु भैया का जताया आभार
किसान ने आजीविका डबरी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डबरी से उन्हें खेती के लिए सिंचाई की सुविधा मिली है और इसी पानी के सहारे वे खेती-बाड़ी तथा मछली पालन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, इसके लिए विष्णु भैया का धन्यवाद है।

जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ने वाली योजनाएं ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वी बी जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित आजीविका डबरी किसान के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ खेती और मछली पालन के रूप में आय के नए अवसर का आधार बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!