September 14, 2026 5:56 am

श्री मौर्य ने बटुकों से संवाद किया उनसे वैदिक मंत्रोचार सुना और स्वयं का अनुभव साँझा किया

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  मिर्जापुर के होटल विंध्य रेजीडेन्सी में आयोजित त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज वैदिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी केवल अपने परिवार और समाज का ही नहीं, बल्कि आने वाले भारत का भविष्य हैं। भारत की महान सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैदिक परंपरा को आगे बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  श्री मौर्य ने बटुकों से संवाद किया उनसे वैदिक मंत्रोचार सुना और स्वयं का अनुभव साँझा किया

कार्यक्रम में प्रो. राजाराम शुक्ल, पूर्व कुलपति, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री सोहन लाल, उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग; पं. रत्नाकर मिश्र, मा. विधानसभा सदस्य; श्री विनीत सिंह, मा. विधान परिषद सदस्य; श्री लाल बहादुर, जिलाध्यक्ष; श्री श्याम सुंदर केसरी, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिक, विद्वतजन, वैदिक शिक्षा से जुड़े आचार्य एवं बटुक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!