October 4, 2026 12:30 am

BREAKING NEWS

जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत की बड़ी भूमिका: कीव ने नई दिल्ली के सीजफायर प्लान को बताया सबसे व्यापक, ब्लैक सी और एनर्जी ट्रूस पर सहमति के संकेत डिजिटल पेमेंट का नया कीर्तिमान: 6 महीने में 145 अरब UPI लेनदेन, वैल्यू ₹177 लाख करोड़ के पार; पहली छमाही में 27% का जबर्दस्त उछाल प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ऑफिस में सहकर्मी उठा रहे हैं आपकी शराफत का गलत फायदा? आचार्य चाणक्य के ये 5 नियम दिलाएंगे खोया हुआ सम्मान

सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीन घायलों को निकाला सुरक्षित

सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीन घायलों को निकाला सुरक्षित

सहस्त्रधारा, डायल-112 के माध्यम से जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, जिसमें कुल तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि एक महिला को चोटें आई थीं।

SDRF जवानों द्वारा विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
घायलों का विवरण:

1- मोहन सिंह रावत, उम्र 39 वर्ष, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
2-रिंकी रावत, उम्र 36 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
3-अमर बहादुर थापा, उम्र 40 वर्ष, निवासी भाववाला, देहरादून।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!