October 27, 2026 8:37 pm

BREAKING NEWS

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा गैरसैंण में सियासी संग्राम: कांग्रेस-उक्रांद का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने की अपील’ चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

सीएम धामी ने ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में साधा आप सरकार पर निशाना

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही भाजपा, पंजाब की युवा पीढ़ी का भविष्य बचाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

होशियारपुर/मुकेरियां। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण एवं मुकेरियां (दसूहा) क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा की यह यात्रा पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पंजाब को नशे के अभिशाप से मुक्त कराने और युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती वीरता, परिश्रम और देशभक्ति के लिए जानी जाती है और यहां की युवा शक्ति को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले ‘आप’ ने पंजाब की जनता से नशे की समस्या को लेकर अनेक वादे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन वादों पर अपेक्षाओं के अनुरूप खरी नहीं उतरी और नशे की समस्या आज भी पंजाब के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नशे के विरुद्ध कार्रवाई और जागरूकता को प्राथमिकता दे रही है, वहीं पंजाब में भाजपा इस यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ एकजुट करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पंजाब की आने वाली पीढ़ियों और उनके भविष्य की लड़ाई है। इसके लिए सरकार, समाज, परिवार और युवाओं—सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!