November 16, 2026 3:49 pm

सीएम मोहन यादव 24 नवंबर से जाएंगे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

भोपाल 

मुख्यमंत्री  मोहन यादव 24 नवंबर से पांच दिन के विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। दोनों देशों में मुख्यमंत्री निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। यह दौरा भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के बाद प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री 23 नवंबर की रात भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वहां से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे।

 इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव आईटी एम. सेल्वेंद्रन, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह और मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। 

निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी
विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दोनों देशों के निवेशकों के साथ बैठकें करेंगे। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा प्रस्तावित है। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने, निवेश के नए अवसरों और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत होगी। सरकार का प्रयास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाकर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति दी जाए।   

वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी रहेगा साथ
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी विदेश यात्रा पर जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एवं उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, आईटी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह और मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

निवेश और औद्योगिक सहयोग पर रहेगा फोकस
दौरे के दौरान दोनों देशों के निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं रखी जाएंगी। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठकों में निवेश के अवसर, औद्योगिक साझेदारी और प्रदेश में कारोबार के अनुकूल माहौल पर बातचीत प्रस्तावित है।

सरकार का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले प्रस्तावों को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर उन्हें परियोजनाओं में बदलना है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।

सियोल में 27 नवंबर को निवेशकों से संवाद
मध्यप्रदेश सरकार के निवेश पोर्टल पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 27 नवंबर को निवेश के अवसरों पर एक इंटरैक्टिव सत्र की जानकारी भी दी गई है। इसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के निवेशकों से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!