October 11, 2026 9:37 pm

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: 12 वर्षों का भरोसा, अपने घर का सुकून और गर्व, हाउसिंग बोर्ड ने साकार किया विकास सिंह ठाकुर के परिवार का सपना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दीं शुभकामनाएं, बेटियों के सपनों को लेकर कही बड़ी बात सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : जमीन की रजिस्ट्री में ज्योति साहू को 11,400 रुपये की बचत, ऑटोम्यूटेशन से नामांतरण की परेशानी भी हुई दूर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हुआ राजपूत परिवार का जीवन चेन्नई को ₹13 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने मेट्रो फेज-2 येलो लाइन का किया उद्घाटन सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिला स्वरोजगार का संबल, बेहतर हुई जिंदगी

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिला स्वरोजगार का संबल, बेहतर हुई जिंदगी

रायपुर, 11 अक्टूबर 2026

छोटे कारोबार से परिवार की जरूरतें पूरी करने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने की चाह रखने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु पूंजी जुटाना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने पाली नगर पंचायत के श्री महादेव पटेल जैसे छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहयोग देकर स्वरोजगार को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है। योजना के तहत मिले ऋण से महादेव पटेल ने अपने काम का विस्तार किया और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए।

लाभार्थी श्री महादेव पटेल पहले सीमित स्तर पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आमदनी सीमित होने के कारण घरेलू जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती थी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत उन्हें पहली बार 15 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती सुलेखा पटेल के साथ ठेले पर फल की दुकान शुरू करने में किया। नियमित मेहनत और व्यवसाय से होने वाली आमदनी ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से संबल दिया। कारोबार से आय बढ़ने के साथ घर की आवश्यकताओं को पूरा करना आसान हुआ और बच्चों की शिक्षा के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध होने लगे।

श्री पटेल बताते हैं, “पहले छोटी-मोटी बिक्री से परिवार चलाने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 15 हजार रुपये का ऋण मिलने पर पत्नी के साथ फल का व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। इस काम से आमदनी बढ़ी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हुई। अब हम अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान दे पा रहे हैं और आत्मविश्वास के साथ अपना काम आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिनके नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से हम जैसे छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।”

नगर पंचायत पाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे कारोबारियों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल रहा है। श्री प्रमोद पटेल बीज विक्रय का कार्य कर रहे हैं, श्रीमती गौरी प्रजापति सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और श्री रोशन पटेल पान दुकान का संचालन कर अपनी आजीविका मजबूत बना रहे हैं। स्वरोजगार से जुड़े इन प्रयासों के माध्यम से छोटे व्यापारी अपनी मेहनत को नियमित आमदनी में बदलते हुए परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!