October 29, 2026 4:04 am

BREAKING NEWS

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची शिवराज सिंह चौहान की कॉरपोरेट जगत से अपील, गांव-गरीब और खेती को न भूलें 29 अक्टूबर राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ जातकों को बरतनी होगी सावधानी IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

रायपुर, 22 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

मंत्री श्री दयाल दास बघेल के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में श्री रामसागर साहू ने सहभागिता की और विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उनका उत्साहवर्धन किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े विषयों पर आकर्षक ड्राइंग तैयार की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन से प्रेरित सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायी कहानियां एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

श्री रामसागर साहू ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट ड्राइंग, सामान्य ज्ञान एवं अन्य प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में श्री रामसागर साहू के साथ श्री लुरसिंह जांगड़े, श्री जीवन डहरे, श्री दीपक बंजारे, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री छन्नू निषाद सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बच्चों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभावना विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!