October 16, 2026 8:59 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात ‘गृहलक्ष्मी’ से ‘गृहस्वामिनी’ बनीं बेबी, सीएम आवास योजना से साकार हुआ पक्के आशियाने का सपना छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ’सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी’ : ’प्रधानमंत्री आवास योजना से कविता बाई के पक्के घर का सपना हो रहा साकार’ सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां सऊदी अरब जाने वाली Air India की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेसहारा तथा होटल और सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, विधिक सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित नागरिकों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सखी वन स्टॉप सेंटर 181 की सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
नागरिकों को जानकारी दी गई कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद बच्चों को सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, सखी वन स्टॉप सेंटर 181 हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से जरूरतमंद बच्चों एवं असहाय वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता रखने, उनके अधिकारों का सम्मान करने और संकट की स्थिति में संबंधित विभागों तथा सहायता सेवाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की गई। साथ ही, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को विधिक सहायता और उपलब्ध संरक्षण सेवाओं से जोड़कर उनका सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की केसवर्कर सुश्री स्तुति राजवाड़े, जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता श्री कृष्णा कुमार चंद्राकर एवं आउटरीच वर्कर श्री महेश पटेल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!