October 8, 2026 4:56 am

सेवा संकल्प अभियान में सजी सेवा और संकल्प की रंगोली

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान में सजी सेवा और संकल्प की रंगोली

सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश  से बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय रंगोली का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में जिले के 8 उच्च शैक्षणिक संस्थानों से महाविद्यालय स्तर पर चयनित 120 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने रासेयो स्वयंसेवकों और प्रभारियों के मार्गदर्शन में 76×76 वर्गफीट क्षेत्र में प्राकृतिक उत्पादों, अनाज, फल-पत्तियों आदि के माध्यम से आकर्षक रंगोली तैयार की। इसकी थीम ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग-आभार एवं संकल्प’ रही। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामित सर्जिकल स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित विशाल रंगोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

रंगोली का अवलोकन मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े सहित गणमान्यजन श्री देवेंद्र तिवारी, श्री अम्बिकेश केसरी, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री शैलेश शिवहरे, श्री पंकज गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार विशाल रंगोली की सराहना की। आयोजन में लगभग 1200 लोगों ने रंगोली का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!