August 6, 2026 3:26 am

BREAKING NEWS

Weather: दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट आपसे ये उम्मीद नहीं…पूनावाला ने VIDEO शेयर कर क्यों कहा- PM मोदी से निराश हो चुका हूं? BJP से इस्‍तीफे के बाद किस लिए किया ‘तानाशाह’ का जिक्र Noida: खेलते-खेलते खुले पंप की होदी में गिरा 4 साल का गोलू, डूबने से मौत; परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप ‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी, इसकी लत भविष्‍य को तबाह करती है’, पीएम मोदी का Gen-Z से किया सीधा संवाद; की ये बड़ी अपील यूपी विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपने समधी पर लिया एक्‍शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर किया BSP से बाहर, जानिए क्यों? कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा

सेवा सेतु ने बढ़ाया जनविश्वास, समयबद्ध सेवाओं से सशक्त हो रहा सुशासन

रायपुर, 05 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु योजना प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। यह पहल आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों की अनावश्यक भागदौड़ से राहत देने के साथ-साथ घर के निकट सरल और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के महंगाव निवासी श्री यश कुमार ने अपनी पुत्री सुरभी और पुत्र गौरव कुमार के लिए निवास प्रमाणपत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण किया और पात्रता के आधार पर मात्र एक ही दिन में दोनों बच्चों के निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिए।

समय पर प्रमाणपत्र मिलने से बच्चों की शैक्षणिक प्रवेश एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। श्री यश कुमार ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। लेकिन सेवा सेतु योजना के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हुई।

श्री यश कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु वास्तव में सुशासन को जमीन पर उतारने वाली प्रभावी पहल है, जिसने आम नागरिकों को समय पर, पारदर्शी और सम्मानजनक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!