

चित्रकूट हनुमान धारा मंदिर परिसर दामोदर रोपवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक चामारिया द्वारा किया गया।
समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंदिर परिसर के स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प भी लिए गए।
चामारिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें राष्ट्र की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए।
Post Views: 168








