November 29, 2026 11:41 am

BREAKING NEWS

स्वाला सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

स्वाला सड़क हादसे में एसडीआरएफ का चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू, 150 मीटर गहरी खाई से निकाला शव

स्वाला, टनकपुर रोड, चंपावत के पास एक महिंद्रा XUV300 वाहन (UP32MC7924) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20–30 मीटर नीचे खाई में जा गिरा तथा पेड़ पर अटक गया। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे, जिनमें से चार व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए, जबकि एक व्यक्ति वाहन से छिटककर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत से उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ जवानों ने गहरी खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। उक्त व्यक्ति की पहचान अजीत कुशवाहा पुत्र आनंद कुशवाहा, निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो मृत अवस्था में पाया गया।

रेस्क्यू के उपरांत शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु मौके पर मौजूद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!