
चित्रकूट जनपद के रैपुरा कस्बे में घर से चावल ले जाने पर शिकायत के डर से 10 वर्षीया बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम।
मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत रैपुरा कस्बे का बीते बुधवार की शाम 4:30 बजे का है जहां 10 वर्षीया बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका 10 वर्षीया बालिका शालनी पुत्री राजकुमार के परिजनों ने बताया की शालिनी घर थोड़ा चावल ले जाकर पास के दुकान में दे दिया
जिससे उसके बड़े भाई विपिन ने देख लिया और मम्मी पापा से शिकायत करने की बात कही जिससे डरकर शालिनी घर के सभी सदस्यों के काम पर व्यस्त हो जाने पर चुपचाप कमरे के अंदर जाकर साड़ी का फंडा बनाकर फांसी पर लटक गई और उसकी मौत हो गई
वहीं कुछ देर बाद शालनी के छोटे भाई 8 वर्षीय प्रियांश कमरे के अंदर गया तो चीखते हुए बाहर भागा और माता पिता को जानकारी दी
वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटना क्रम








