October 28, 2026 6:59 pm

BREAKING NEWS

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सरगुजा के 10 गांवों को मिली बारहमासी सड़क की सौगात सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न इंदौर-उज्जैन का सफर 40 मिनट में होगा पूरा, डबलडेकर फ्लाईओवर से सिंहस्थ में मिलेगी बड़ी राहत

15 दिन से घाट की सीढ़ियों में पड़ी है सैकड़ों ट्राली सिल्ट और जिम्मेदार बेफिक्रबुंदेली सेना ने सतना कलेक्टर से की सिल्ट हटवाने की मांग

चित्रकूट l पिछले लगभग 15 दिन से मध्य प्रदेश के रामघाट में मंदाकिनी
नदी की सैकड़ों ट्राली सिल्ट घाट की सीढ़ियों में पड़ी है l जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेपरवाह हैं और इंतजार कर रहे हैं कि पानी बरसे और सिल्ट फिर नदी में समाहित हो जाय l बुंदेली सेना ने सतना कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द घाट की मिट्टी सिल्ट हटवाई जाय l
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश नया गाँव क्षेत्र के रामघाट में बड़ी मशक्क़त के बाद मंदाकिनी नदी की सिल्ट खोदाई हुई थी l अधिकारियोंं नें मशीन लगाकर सिल्ट खोदवाई जिसमें
सैकड़ों ट्राली मिट्टी नदी से बाहर निकाली गई l बिजावर मंदिर के सामने घाट की सीढ़ियों में इस मिट्टी को डाल दिया गया l अब लगभग 15 दिन का समय बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधकर बैठ गये हैं l जून महीने में कभी भी बारिश हो सकती है ऐसे में अधिकारियों की हठधर्मिता को लेकर रामघाट में आक्रोश है l बुंदेली सेना ने सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस से मांग की है कि जल्द से जल्द घाट में पड़ी मिट्टी को हटवाया जाय l साथ ही अनुरोध किया है कि नया गाँव के छोटेपुल से लेकर बूडे हनुमानजी के सामने मध्य प्रदेश क्षेत्र में भी घाट का निर्माण कराया जाय l क्योकि यूपी सीमा में घाट बूडे हनुमानजी तक बना है सामने यदि मध्य प्रदेश क्षेत्र में भी घाट बन जाय तो आने वाले समय में श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!