March 7, 2026 10:15 pm

3000 रुपये में सालभर 200 टोल फ्री ट्रिप! जानिए नया FASTag पास लेने का तरीका, फायदे और शर्तें

FASTag Pass:


केंद्र सरकार ने टोल व्यवस्था को आसान बनाने के लिए 15 अगस्त 2025 से एनुअल FASTag पास की शुरुआत का ऐलान किया है। मात्र ₹3000 में सालभर के लिए यह पास मिलेगा, जिससे पैसेंजर वाहन 200 टोल क्रॉस कर सकेंगे। इससे ट्रिप का औसतन खर्च केवल ₹15 पड़ेगा, जबकि अभी ₹50-₹80 तक देने होते हैं।

क्यों है फायदेमंद?

  • एक साल में 200 टोल पार करने पर लगभग ₹10,000 खर्च होते हैं।
  • इस पास से ₹7000 की सीधी बचत होगी।
  • खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी जो नेशनल हाईवे पर बार-बार यात्रा करते हैं।

किन टोल पर काम करेगा?

  • केवल नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा।
  • स्टेट हाईवे या लोकल टोल पर यह पास नहीं चलेगा।

क्या होगा 200 ट्रिप खत्म होने पर?

  • ट्रिप खत्म होते ही FASTag को सामान्य तरीके से रिचार्ज करना होगा या फिर नया पास लिया जा सकेगा।

60 किलोमीटर दायरा विवाद होगा खत्म

  • इस पास से उन लोगों को राहत मिलेगी जो 60 किमी के भीतर के टोल से बार-बार गुजरते हैं और बार-बार चार्ज भरते हैं।

कैसे मिलेगा यह पास?

  • NHAI और MoRTH की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप पर इसका लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
  • वहां से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य:

  • टोल पर भीड़ कम करना
  • डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना
  • यात्रियों और टोल कर्मियों के बीच झगड़ों को कम करना
  • सफर को तेज़, सुलभ और तनावमुक्त बनाना

क्या कहता है पेट्रोल न्यूज़ ?:

जो लोग साल भर में हाईवे पर ज्यादा ट्रैवल करते हैं उनके लिए ये पास सस्ता, सरल और सुविधाजनक विकल्प बन सकता है। हालांकि, ये पास हर टोल पर नहीं चलेगा, इसलिए खरीदने से पहले अपनी यात्रा की जरूरत जरूर जांचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?