November 26, 2026 9:06 pm

2027 में BJP की हैट्रिक का दावा, प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी: CM धामी

हम अपने लाखों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर नागरिक तक अपना संदेश पहुंचाएंगे और 2027 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर जीत की हैट्रिक लगाएगी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हमारा संगठन पूरे वर्ष निरंतर कार्य करता रहता है। संगठन की गतिविधियां साल के प्रत्येक दिन चलती रहती हैं। इसी क्रम में आज प्रदेशभर से पार्टी के कार्यकर्ता यहां एकत्रित हो रहे हैं और यहां से सभी कार्यकर्ता एक मजबूत संकल्प लेकर वापस लौटेंगे।

हम अपने लाखों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक अपना संदेश पहुंचाएंगे और 2027 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर जीत की हैट्रिक लगाएगी। इसी अटूट संकल्प के साथ हम यहां से जाएंगे।

आज हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। उन्हें संगठन निर्माण के साथ-साथ जनता और समाज के बीच कार्य करने का व्यापक अनुभव है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों का भी उन्हें लंबा अनुभव है। ऐसे में आज उनके संबोधन से हमारे कार्यकर्ताओं में निश्चित रूप से नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। उनका यह दौरा बेहद सार्थक साबित होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!