September 13, 2026 5:10 am

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिली बड़ी सौगात: तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 14 Ameesha Patel Theft Case: अमीषा पटेल के मुंबई वाले घर में लाखों की चोरी, ₹5 लाख की कीमती ज्वेलरी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी Mirzapur The Movie: ‘शूरवीर’ गीत पर बवाल, दिल्ली HC में PIL दाखिल; महाराणा प्रताप के सम्मान से जोड़कर फिल्म से हटाने की उठी मांग अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के क्लाउड मॉडल से मिसाइल और गाइडेड रॉकेट बना रहे ईरान के दोस्त हूती विद्रोही साप्ताहिक लव राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026: कर्क और कन्या राशि समेत इन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा भूचाल भारतीय जूनियर हॉकी ने रचा इतिहास, मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 02 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 सिंचाई योजनाओं के लिए 76 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग जलाशयों के जीर्णाेद्धार, नहरों की सीसी लाइनिंग, एनीकट निर्माण और बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किया जाएगा।

जिलावार स्वीकृत प्रमुख कार्य और आवंटन

कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के लघु जलाशय पी.व्ही. 114 के जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग 2.72 करोड़ रूपए से 28.4 हेक्टेयर, पी.व्ही. 36 जलाशय 4.96 करोड़ रूपए से 400.2 हेक्टेयर और पानीडोबरी एनीकट-कम-काजवे 3.41 करोड़ रूपए से 60 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चारामा के गोलकुम्हड़ा जलाशय 4.50 करोड़ रूपए से 110 हेक्टेयर और कांकेर ब्लॉक के मरकाटोला व्यपवर्तन की कन्हारपुरी शाखा नहर लाइनिंग 4.99 करोड़ रूपए से 300 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

कोंडागांव जिला के फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर जलाशय  3.35 करोड़ रूपए से 50 हेक्टेयर और लंजोड़ा उद्वहन योजना 3.88 करोड़ रूपए से 295 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। माकड़ी ब्लॉक के श्यामपुर व्यपवर्तन 3.45 करोड़ रूपए से 201 हेक्टेयर, घोड़ागांव एनीकट मरम्मत व गेट निर्माण 4.28 करोड़ रूपए से 100 हेक्टेयर और कोंडागांव ब्लॉक के सोनाबाल जलाशय 1.95 करोड़ रूपए से 55 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

बस्तर जिला के बस्तर ब्लॉक के मुंजला तालाब 2.47 करोड़ रूपए से 30 हेक्टेयर और बकावंड के ग्राम संतोषा में मारकंडी नदी पर स्टॉपडेम 3.45 करोड़ रूपए से 70 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा विकसित होगी। जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर तटरक्षण व बाढ़ प्रबंधन 4.04 करोड़ और बाढ़ नियंत्रण कार्यों 4.15 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। चित्रकोट जलप्रपात में कैन्टीलीवर ग्लासडेक ब्रिज निर्माण हेतु 4.90 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

दंतेवाड़ा जिला के गीदम ब्लॉक के बारसूर जलाशय जीर्णाेद्धार 4.99 करोड़ से 217 हेक्टेयर, कुम्हाररास जलाशय 4.98 करोड़ से 320 हेक्टेयर और बालूद एनीकट 2.92 करोड़ से 70 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

सुकमा जिला के कोण्टा स्थित बण्डा जलाशय के उन्नयन 1.74 करोड़ से 115 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बीजापुर जिला में निरीक्षण गृह निर्माण हेतु 1.90 करोड़ और नारायणपुर जिला में शासकीय व जल संसाधन कार्यालय भवनों के जीर्णाेद्धार व पाइपलाइन सुधार हेतु 4.07 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!