चमोली
31 अक्टूबर से बंद होगी फूलों की घाटी! 35 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किए दीदार
चमोली की खूबसूरत फूलों की घाटी 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी। बर्फबारी के चलते अब यहां सर्दियों में पर्यटकों की एंट्री नहीं होगी। 1 जून को खुली घाटी में इस सीजन 35,261 लोगों ने रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सुंदरता का दीदार किया। इनमें 34,996 भारतीय और 265 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। खास बात ये है कि पार्क प्रशासन को प्रवेश शुल्क से ₹67 लाख 7 हजार 500 की कमाई हुई। अब पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी, लेकिन पार्ककर्मी दुर्लभ वनस्पतियों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त करेंगे। यानी इस सीजन की खूबसूरत यादों के साथ फूलों की घाटी अब सर्दियों के लिए बंद होने जा रही है।
Post Views: 6









