मध्यप्रदेश। सिंगरौली में रिश्वतखोरी पर रीवा लोकायुक्त का बड़ा एक्शन!

आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ वर्ग-2 के बाबू मुन्नालाल वर्मा को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि देवसर परियोजना कार्यालय में चपरासी पद पर कार्यरत श्रवण तिवारी से इंक्रीमेंट वेतन वृद्धि भुगतान के एवज में 7 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आज पहली किस्त लेते ही आरोपी को धर दबोचा।
एनटीपीसी के यमुना भवन में कार्रवाई जारी है, वहीं पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
Post Views: 128









