October 29, 2026 1:43 pm

BREAKING NEWS

धामी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड: 5 साल में 5.8 गुना बढ़ा उत्तराखंड का अनुपूरक बजट, ₹1,354 करोड़ से बढ़कर ₹7,844 करोड़ पहुंचा चंद्रमा गोचर 2026: करवा चौथ की रात चमकेगी 7 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के योग सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: आज प्रतिमा के बयान, ₹41 हजार करोड़ के समझौते में धोखाधड़ी के आरोप पर नजर CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को बुलाया केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला नजारा, सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी; ठंड के बीच भक्तों में उत्साह कायम 12 घंटे में बुकिंग रद्द करने पर भी नहीं लौटाए पैसे, लिवस्पेस पर ₹15 हजार का हर्जाना

Air India Express बढ़ाएगी अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या, बैंकॉक और फुकेट के लिए भी शुरू होंगी उड़ानें

Photo:FILE एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयर इंडिया (AI) एक्सप्रेस छोटे शहरों और कस्बों को महानगरों से जोड़ने के साथ ही नए विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ान भरने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एआई एक्सप्रेस ने कहा कि नेटवर्क विस्तार और समूह के साथ तालमेल से उसे बढ़त मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस में हाल में एआईएक्स कनेक्ट का विलय हुआ है। एयरलाइन के पास लगभग 90 विमानों का बेड़ा है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह संख्या 110 को पार कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य मार्च, 2025 के अंत तक कुल 55 गंतव्यों के लिए उड़ान भरना है और इसने एयर इंडिया समूह की रणनीति के तहत अपने नेटवर्क को युक्तिसंगत भी बनाया है।

बैंकॉक और फुकेट के लिये होंगी फ्लाइट्स

अधिकारियों ने कहा कि घरेलू मार्गों को जोड़ने के अलावा, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन थाईलैंड के बैंकॉक और फुकेट जैसे और विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा कि एयरलाइन टियर-2 और टियर-3 शहरों और कस्बों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि बाजार का सबसे बड़ा हिस्सा मेट्रो से लेकर गैर-मेट्रो तक है। सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी मुख्य रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों से खाड़ी, पश्चिम-एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और फिर दक्षिण-एशिया से जोड़ेगी।

अगले हफ्ते पूरा होगा विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एयरलाइन की नेटवर्क रणनीति समूह की नेटवर्क रणनीति के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। टाटा समूह ने एआईएक्स कनेक्ट का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय कर दिया है और विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय अगले सप्ताह पूरा होने वाला है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) अंकुर गर्ग ने कहा कि बैंकॉक और फुकेट के लिए सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकॉक के लिए उड़ानें टियर-2 शहरों से और फुकेट के लिए उड़ानें मेट्रो शहरों से शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा एयरलाइन भविष्य में मलेशिया, हांगकांग और ‘सीआईएस’ देशों के लिए उड़ान भरने की संभावनाएं भी तलाश सकती है।

Latest Business News

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!