BREAKING NEWS

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल श्री डेका आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम के प्रयास से बनेगा सर्वसुविधा युक्त ऑडिटोरियम पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने रंगों से लिखी भविष्य की कहानी, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांति: रायगढ़ बना अग्रणी जिलाc सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीण: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा कोरबा का मेकओवर: डेढ़ टन की ‘बुल एंड मेटाडोर’ प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, चौराहों की बदली तस्वीर

सुशासन तिहार से संवर रहा बच्चों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने जाति और निवास प्रमाण पत्र

रायपुर, 06 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक शासकीय सेवाएं और प्रमाण पत्र अब उनके गांव में ही उपलब्ध हो रहे हैं।
सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम गुमगरा निवासी श्री देवनंदन की महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। उनके बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो रही थी।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में देवनंदन ने आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक ही आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उनके बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर समाधान शिविर में ही सौंप दिए।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर देवनंदन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनकी शिक्षा का मार्ग सुगम होगा। उन्होंने बताया कि पहले इस कार्य के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के कारण गांव में ही समस्या का समाधान हो गया।
देवनंदन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है। एक ही आवेदन पर बच्चों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र मिल जाना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आमजन का विश्वास मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!