October 27, 2026 8:44 pm

BREAKING NEWS

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा गैरसैंण में सियासी संग्राम: कांग्रेस-उक्रांद का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने की अपील’ चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

चित्रकूट में सड़क हादसे में महिला की मौत, ई रिक्शा पलटने से तीन घायल

भरतकूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 19 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के कोतवाली देहात के पचनेही निवासी केतकी (19) पत्नी भंवर सिंह, अपने पति के साथ कोरारी गोंडा गांव शादी समारोह में जा रही थी। भरतकूप मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केतकी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल शिवरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय निवासियों ने किया प्रशासन पर सवाल उठाया। कमलेश और राजेश का कहना है कि भरतकूप मंदिर मार्ग पर ब्रेकर नहीं होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। 

चकला गांव में ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत, तीन घायल 

कोतवाली क्षेत्र के चकला गांव के पास ई-रिक्शा और कार की टक्कर में तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटना में पहाड़ी के सुंदरलाल, कर्वी के संतोष, और अहिरनपुरवा के बंशी को चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!