June 23, 2026 10:38 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना बनी संकटमोचक साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

भाजपा मप्र प्रदेश कार्यसमिति की नियुक्ति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है. इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है. साथ ही 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

इस बीच, बीजेपी ने अभी तक विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है. 106 सदस्यों में से सिर्फ एक मुस्लिम महिला बिलकिस जहां को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है.

प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत दोनों उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को शामिल किया गया है. इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को भी कार्यसमिति में जगह मिली है।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है.

15 जुलाई के आसपास ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. विशेष आमंत्रितों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। इसमें मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठों के संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होंगे.

सिंधिया और इन समर्थकों को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके समर्थक मंत्री तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदोरिया, रक्षा सिरोनिया, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसौदिया को जगह दी गई है.

पिछली कार्यकारिणी में 200 सदस्य थे बीजेपी की पिछली कार्यकारिणी में यानी बीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहने तक प्रदेश कार्यसमिति में कुल 200 सदस्य थे. स्थायी आमंत्रितों की संख्या केवल 22 थी, जबकि विशेष आमंत्रितों में 235 सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!