राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर, 24 जून 2026

राज्यपाल ने  दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

राज्यपाल ने  दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

राज्यपाल

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा माना कैंप मे स्थापित फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने पुनर्वास केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

राज्यपाल के साथ समाज कल्याण विभाग के संचालक रणवीर शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल ने सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब में स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों का अवलोकन कर उनके उपयोग और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि यहां इंटरफेरेंशियल थेरेपी यूनिट, शॉर्ट वेव डायथर्मी, माइक्रो मोशन सिस्टम, गेट लैब, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, गेट ट्रेनर, आइसोकाइनेटिक यूनिट, ट्रैक्शन यूनिट, मोटामेड तथा मसल्स स्टिम्युलेटर जैसे आधुनिक उपकरण स्थापित हैं, जिनका उपयोग दिव्यांगजनों के उपचार और पुनर्वास में किया जाता है।

’राज्यपाल ने दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की’ 

राज्यपाल ने केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा एवं पुनर्वास सुविधाओं की सराहना की। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित महाविद्यालय का भी अवलोकन किया।  महाविद्यालय में वर्तमान में 140 दृष्टिबाधित, मूक एवं बधिर विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो ब्रेल लिपि सहित विभिन्न माध्यमों से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई हस्तशिल्प सामग्री, ड्राइंग और पेंटिंग का अवलोकन कर राज्यपाल ने उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

’कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निर्माण कार्यशाला का किया निरीक्षण’

इसके पश्चात राज्यपाल ने कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निर्माण कार्यशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित विभिन्न इकाइयों एवं दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को इन सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!