BREAKING NEWS

राज्यपाल श्री डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा

रायपुर, 24 जून 2026

राज्यपाल श्री डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सक्ती जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं के 22 प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी सभी शासकीय कर्मचारी एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें व अपने कार्यालय एवं निवास में पेड़ लगाकर हरियाली प्रसार में योगदान करें।

राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि जिले में प्री मानसून, पोस्ट मानसून जल स्तर का आकंलन किया जाए। प्रधानमंत्री आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए अभी से प्रभावी कदम उठाया जाएं। उन्होंने सभी शासकीय भवनों एवं निवास स्थान के परिसर के कवर्ड एरिया में हरियाली प्रसार के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। जनजातीय एवं वन क्षेत्रों में पुराने वेटलैड, तालाब, कुंआ आदि जलस्त्रोतों के पुर्नजीवन के लिए ‘‘वीबी-जी राम जी‘‘ के तहत कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

राज्यपाल ने कहा कि महिला स्व सहायता समूहों की आय बढ़ाने  के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। केवल परंपरागत कार्याे तक सीमित रहने के बजाए ऐसे व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाए जिनमें संभावनाएं ज्यादा हो। महिलाओं को नए एवं अधिक लाभकारी उद्यमों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने लखपति दीदीयों को हाइड्रोपोनिक्स एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने बेहतर स्वास्थ के लिए योग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग नियमित रूप से योग कर रहे है उनको सम्मानित किया जाए जिससे दूसरे लोग भी प्रेरित हो। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं एवं बच्चों को योग से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाए। टी.बी. उन्मूलन संबंधी कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए श्री डेका ने कहा कि ऐसे मरीज जो टी.बी के साथ-साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित है उन पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए। ऐसे मरीजों को मेडिकल कॉलेज एवं एम्स जैसे संस्थानों में रेफर किया जाए। राज्यपाल ने जैविक खेती में वैल्यु एडिशन के द्वारा लाभप्रद खेती हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक मे जिला प्रशासन सक्ती के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। राज्यपाल ने जनहित से जुड़े विषयों में परिणाम मूलक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!