August 15, 2026 2:30 am

BREAKING NEWS

मेलोनी वाले बयान पर राहुल गांधी और संदीप दीक्षित को विदेश मंत्रालय की फटकार, कहा- इटली के साथ हमारे संबंध मजबूत टनल हादसे में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश Indian Army Procurement: Tata & NIBE Sign Loitering Munition Systems Deal VIRAL VIDEO: ‘सुनसान जगह ले जा रहा था, मैंने मारा तब भी नहीं रुका…’, Rapido ड्राइवर से बचने के लिए चलती स्कूटी से कूदने वाली लड़की का फूटा गुस्सा अमित शाह के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर बुरे फंसे राहुल गांधी, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस, इस तारीख तक देना होगा जवाब वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सिंदूर पार्क में भारत विभाजन विभीषिका की छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल’

रायपुर, 27 जून 2026

जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, आस पास के ग्रामों के लिए 10-10 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, आस पास के ग्रामों के लिए 10-10 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर प्रवास के दौरान नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित कन्हारगांव सेवा डेरा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ अब सुरक्षा कैम्प जन सुविधा के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पहले सुरक्षा कैम्प संचालित होते थे, उन्हें अब श्वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेराश् के रूप में विकसित किया जा रहा है। कन्हारगांव स्थित आईटीबीपी कैम्प को भी सेवा डेरा के रूप में परिवर्तित किया गया है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवा डेरों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों की सेवा की जाएगी।

कार्यक्रम में आये आसपास के 10 ग्रामों के सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने कन्हारगांव के आस पास के 10 ग्राम में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को लघु वनोपजों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए और महिला समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि बस्तर का विकास बस्तर के स्थानीय युवाओं और यहां के लोगों की सहभागिता से ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, ओरछा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मंगलूराम नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिन्सन गुरिया, सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!