July 13, 2026 10:21 pm

उज्जैन जेल अधीक्षक का जन्मदिन डांस वीडियो

उज्जैन के भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर में जेल अधीक्षक के जन्मदिन पर आयोजित बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डिप्टी जेलर समेत कई जेल कर्मचारी फिल्म अभिनेता गोविंदा के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है. उस दिन सेंट्रल जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज साहू का जन्मदिन था.

जन्मदिन को खास बनाने के लिए जेल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डिप्टी जेलर सुरेश गोयल वर्दी में जेल सुरक्षाकर्मियों और अन्य अधिकारियों के साथ फिल्मी धुन पर जश्न मनाते नजर आए.

तीन तस्वीरें देखें

वीडियो में जेल अधीक्षक के लिए केक काटने के साथ-साथ ऑर्केस्ट्रा का आयोजन भी देखा जा सकता है. मंच पर जेल अधीक्षक के साथ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल फिल्म अभिनेता गोविंदा के लोकप्रिय गाने 'आपके आ जाने से…' पर फिल्मी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ अन्य कर्मचारी भी डांस करते नजर आ रहे हैं.

मामले में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल का कहना है कि बिग बॉस के जन्मदिन पर दिन भर के काम की थकान और तनाव को दूर करने के लिए जेल प्रहरियों के साथ डांस किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!