श्री गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

रायपुर, 14 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में विकासखंड कुसमी के ग्राम कमलापुर निवासी श्री गौतम कुमार की लगभग तीन वर्ष से लंबित वाहन की आरसी बुक की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से हुआ। उन्होंने शिकायत दर्ज कर बताया था कि कुसमी स्थित एक निजी दोपहिया वाहन शोरूम से वाहन खरीदने के बावजूद उन्हें तीन वर्ष बाद भी आरसी बुक प्राप्त नहीं हुई थी, जिससे उन्हें कई प्रकार की प्रशासनिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन विभाग ने मामले की जांच की। परीक्षण में पाया गया कि आरसी जारी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए गए थे। विभाग ने संबंधित पक्ष से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराई और श्री गौतम कुमार को उनकी आरसी बुक उपलब्ध कराई। इसके साथ ही शिकायत का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया गया।
समस्या के समाधान पर श्री गौतम कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!